लाइव न्यूज़ :

राहुल ने भूटान और चीन के बीच बनी सहमति को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भूटान और चीन के बीच सीमा विवाद सुलझाने के लिए बनी सहमति की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मित्रों को खोना ही इस सरकार की विदेश नीति है।

उन्होंने भूटान और चीन के बीच बनी सहमति संबंधी एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार की विदेश नीति: मित्रों को कैसे खोना है और किसी पर कोई प्रभाव नहीं डालना है।’’

भूटान ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि उसने चीन के साथ काफी समय से लंबित सीमा विवाद को सुलझाने के लिये ‘तीन चरणों के खाके’ पर सहमति व्यक्त की है और इस घटनाक्रम पर भारत ने कहा कि उसने इस पर संज्ञान लिया है।

इस संबंध में भूटान और चीन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं । चार वर्ष पहले डोकलाम क्षेत्र में भारत और चीन के बीच 73 दिनों तक गतिरोध कायम रहा था, जब चीन ने इस क्षेत्र में सड़क का विस्तार करने का प्रयास किया था ।

इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘ हमने आज भूटान और चीन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने पर संज्ञान लिया है। हमें इसकी जानकारी मिली है।’’

उन्होंने कहा था कि आपको पता है कि भूटान और चीन आपस में 1984 से सीमा वार्ता कर रहे हैं और इसी प्रकार से भारत भी चीन के साथ सीमा वार्ता कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए