लाइव न्यूज़ :

राहुल ने कोविड-19 महामारी से निपटने, लॉकडाउन को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवम्बर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी से निपटने और लॉकडाउन को लेकर केन्द्र सरकार पर रविवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि इसने लाखों लोगों को गरीबी में धकेल दिया, उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया और छात्रों के भविष्य से समझौता किया गया।

उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पर संसदीय समिति के निष्कर्षों पर एक समाचार रिपोर्ट को भी टैग किया।

गांधी ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार के अनियोजित लॉकडाउन ने लाखों लोगों को गरीबी में धकेल दिया, नागरिकों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया और छात्रों के भविष्य के साथ समझौता किया गया।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह कड़वी सच्चाई है कि जिसे भारत सरकार अपने झूठ के जरिए छिपाने की कोशिश करती है।’’

उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए एक अन्य ट्वीट में एक समाचार रिपोर्ट के हवाले से कहा कि हाथरस बलात्कार पीड़िता का परिवार राज्य में सुरक्षित नहीं है।

गांधी ने ट्वीट में आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश में सरकार के हाथों पीड़ितों का लगातार शोषण असहनीय है। हाथरस बलात्कार-हत्या के मामले में पूरा देश सरकार से जवाब मांग रहा है और पीड़ित परिवार के साथ है। गुंडाराज में वर्दी की गुंडागर्दी का एक और उदाहरण।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां