लाइव न्यूज़ :

राहुल ने तमिलनाडु में किया चुनाव अभियान का आगाज, प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: January 23, 2021 14:28 IST

Open in App

कोयंबटूर, 23 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ बड़े कारोबारियों के साझेदार बन गए हैं और जनता से जुड़ी हर चीज को बेच रहे हैं।

उन्होंने तमिलनाडु के अपने तीन दिनों के दौरे का कोयंबटूर से आगाज किया। वह एक खुले वाहन में सवार होकर जनता से रुबरू हुए।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी क्या करते हैं? उनकी तीन-चार बड़े उद्योगपतियों के साथ साझेदारी है। वे लोग उन्हें मीडिया की सेवा देते हैं और वह उन लोगों को पैसे देते हैं।’’

उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘नरेंद्र मोदी हर वो चीज बेच रहे हैं जो देश और तमिलनाडु के लोगों का है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों से उनका सबकुछ छीनने का प्रयास हो रहा है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी विचारधारा के खिलाफ लड़ रही है जो ‘‘सिर्फ एक संस्कृति, एक भाषा और इसमें विश्वास करती है कि भारत पर एक विचार का शासन होना चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी को तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘मोदी सोचते हैं कि तमिल लोग, तमिल भाषा और तमिल संस्कृति उनके विचारों और उनकी संस्कृति के अधीन होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां