लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में राहुल ने किया चुनाव अभियान का आगाज, प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:33 IST

Open in App

कोयंबटूर, 23 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य की अन्नाद्रमुक सरकार ने केंद्र सरकार के साथ समझौता कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो चाहते हैं वो करवाने के लिए सीबीआई एवं दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने तमिलनाडु के अपने तीन दिनों के दौरे का कोयंबटूर से आगाज किया। वह एक खुले वाहन में सवार होकर जनता से रुबरू हुए और विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित किया

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित है।

कांग्रेस नेता ने सहयोगी द्रमुक का उल्लेख किए बगैर कहा, ‘‘मैं तमिलनाडु के लोगों के साथ मिलकर काम करूंगा ताकि आप लोगों को वो सरकार मिल सके जिसके वे हकदार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तमिलनाडु में एक ऐसी सरकार लाने में मदद करना चाहता हूं जो सही मामलों में गरीबों, किसानों, मजदूरों और छोटे एवं मझोले कारोबारियों का सम्मान करती हो।’’

द्रमुक और कांग्रेस के रिश्तों में उस वक्त तनाव दिखा जब हाल ही में द्रमुक ने कहा कि वह पुडुचेरी में सभी 30 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पुडुचरी में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है।

राहुल गांधी के चुनावी अभियान में भी अब तक द्रमुक के पदाधिकारी नजर नहीं आए हैं।

अन्नाद्रमुक पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘तमिलनाडु में आज एक ऐसी सरकार है जो समझौता कर चुकी है। नरेंद्र मोदी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय का इस्तेमाल करते हैं और जो चाहते हैं वो करवाते हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘नरेंद्र मोदी को लगता है कि वह किसी को भी खरीद सकते हैं। वह नहीं समझते कि वह बिकने के लिए तैयार हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि तमिलनाडु भी बिकने के लिए तैयार है।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सिर्फ तमिल लोग तमिलनाडु का भविष्य तय करेंगे। नागपुर (आरएसएस) कभी भी तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकता।’’

उन्होंने यहां सड़क किनारे एक दुकान पर चाय पी और लोगों से बात की।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी क्या करते हैं? उनकी तीन-चार बड़े उद्योगपतियों के साथ साझेदारी है। वे लोग उन्हें मीडिया की सेवा देते हैं और वह उन लोगों को पैसे देते हैं।’’

उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘नरेंद्र मोदी हर वो चीज बेच रहे हैं जो देश और तमिलनाडु के लोगों की है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों से उनका सबकुछ छीनने का प्रयास हो रहा है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी विचारधारा के खिलाफ लड़ रही है जो ‘‘सिर्फ एक संस्कृति, एक भाषा और इसमें विश्वास करती है कि भारत पर एक विचार का शासन होना चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी को तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘मोदी सोचते हैं कि तमिल लोग, तमिल भाषा और तमिल संस्कृति उनके विचारों और उनकी संस्कृति के अधीन होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद