लाइव न्यूज़ :

राहुल ने विदेश निर्मित टीकों को मंजूरी देने की तैयारी को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश में निर्मित कोविड रोधी टीकों के भारत में उपयोग को मंजूरी देने की तैयारी को लेकर बुधवार को महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए सरकार पर कटाक्ष किया।

उन्होंने महात्मा गांधी के एक चर्चित कथन को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पहले वे तुम्हारी उपेक्षा करेंगे, फिर तुम पर हंसेंगे, फिर वो तुमसे लड़ेंगे, फिर तुम जीत जाओगे।’’

दरअसल, राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले सरकार से आग्रह किया था कि विदेश में निर्मित टीकों के भारत में उपयोग को अनुमति दी जाए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन पर विदेशी कंपनियों के लिए लॉबिंग करने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि टीकों की उपलब्धता बढ़ाने और देश में टीकाकरण की गति तेज करने के मकसद से केंद्र सरकार ने अन्य देशों में आपात इस्तेमाल के लिए अधिकृत, विदेश निर्मित कोविड-19 टीकों को मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि इस प्रकार के विदेश निर्मित टीकों के पहले 100 लाभार्थियों के स्वास्थ्य पर सात दिन नजर रखी जाएगी, जिसके बाद देश में टीकाकरण कार्यक्रम में इन टीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

उधर, राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत अब साबित कर रहा है कि समय के साथ पिछड़ जाना संभव है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम बाबासाहेब को याद करते हैं जिन्होंने ऐसे मुश्किल सवाल हल किए जिनसे हमारे देश को प्रगति की राह पर चलने में मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?