लाइव न्यूज़ :

बीजेपी प्रवक्ता के बोल- राहुल इटली स्थित ननिहाल में पेट्रोल की कीमत पता कर लें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 12, 2018 05:07 IST

बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने आज यहां कहा कि भाजपा के शासन में पेट्रोल के दाम कम हुए थे। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कारणों से विश्व में तेल का उत्पादन घटा है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में अभूतपूर्व उछाल आया है।

Open in App

रांची, 12 सितंबर : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की जनता को बरगला कर राजनीति करना चाहती है।भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए सलाह दी कि पेट्रोल पर झूठ की राजनीति बंद कर वह पहले अपने ननिहाल इटली में पेट्रोल का मूल्य पता कर लें, जहां भारत के डेढ़ गुणा से भी ज्यादा कीमत पर पेट्रोल बिक रहा है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने आज यहां कहा कि भाजपा के शासन में पेट्रोल के दाम कम हुए थे। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कारणों से विश्व में तेल का उत्पादन घटा है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में अभूतपूर्व उछाल आया है। कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। सऊदी अरब, तुर्की, ईरान, रूस, वेनेजुएला जैसे बड़े तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन घटा दिया है, जिससे कीमतें बढ़ी हैं। प्रभाकर ने कहा कि हांगकांग में पेट्रोल की कीमत 157 रुपये प्रति लीटर एवं इटली में 137.38 रुपये प्रति लीटर है, जबकि इंग्लैंड और जर्मनी में 125 रुपये प्रति लीटर है। विश्व के ज्यादातर देशों में पेट्रोल के मूल्य भारत से ज्यादा हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में पेट्रोल की कीमत आज से ज्यादा थी। कांग्रेस कुंठित और हताश हो चुकी है तथा पेट्रोल के मुद्दे पर झूठ की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के काल में सितंबर 2013 में पेट्रोल की कीमत कोलकाता में 83.63 रुपये थी, जबकि आज इसी कीमत उससे कम 83.39 रुपये है।

उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि तेल के दामों में नियंत्रण रखा जाए, लेकिन कोई राज्य यहां तक कि गैर भाजपा शासित राज्य भी पेट्रोल पर जीएसटी लागू करने को तैयार नहीं और न ही अपना कर घटाने को तैयार हैं।प्रभाकर ने कहा कि कांग्रेस अब गांधीवाद का रास्ता छोड़ चुकी है और आतंकवाद तथा नक्सलवाद से प्रेरित होकर हिंसा के सहारे सत्ता पाना चाहती है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा