लाइव न्यूज़ :

राहुल को कुम्भ में जाना चाहिए और अपने दादा की कब्र पर मोमबत्ती जलाना चाहिए : उप मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: January 3, 2019 22:54 IST

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी 2001 के महाकुम्भ में पवित्र स्नान के लिए इलाहाबाद (अब प्रयागराज) गयी थीं ।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा के सदस्य रह चुके फिरोज गांधी को इलाहाबाद में पारसी कब्रिस्तान में दफनाया गया था । भाजपा सरकार ने अब इसका नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया है ।राजस्थान के पुष्कर स्थित एक मंदिर में पिछले साल 26 नवंबर को राहुल गांधी को पूजा कराने वाले एक पुजारी ने दावा किया था कि ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष एक कश्मीरी पंडित हैं और उनका गोत्र दत्तात्रेय है ।’’ 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने गुरूवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रयागराज में लगने वाले कुम्भ मेले में जाना चाहिए और दादा फिरोज गांधी की कब्र पर मोमबत्ती जलानी चाहिए ।

शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को कुम्भ मेले में आने का न्यौता देने यहां आये थे । यह मेला 15 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हो रहा है ।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी से आग्रह करूंगा कि वह कुम्भ मेला आयें । संभवत: उनका गोत्र भी दत्तात्रेय है ।’’ 

उनसे यह पूछा गया था कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार विश्व के इस सबसे बड़े धार्मिक जलसे में क्या राहुल गांधी को भी बुलाएगी ।

शर्मा ने कहा, ‘‘जो लोग कुम्भ में आते हैं वह परंपराओं का पालन करते हैं । पुजारी मंत्रोच्चार करता है और मेले में अनुष्ठान करता है । इसके बाद आपको अपना जनेऊ निकालना होता है और पूर्वजों की याद में दान देना होता है ।" 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को भी यह सब करने की सलाह दी ।

गौरतलब है कि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी 2001 के महाकुम्भ में पवित्र स्नान के लिए इलाहाबाद (अब प्रयागराज) गयी थीं ।

शर्मा ने कहा, ‘‘प्रयाग में उनके आदरणीय दादा फिरोज जहांगीर खान ऊर्फ गांधी की कब्र है । मैं उनसे आग्रह करूंगा कि उन्हें वहां जाना चाहिए ।’’ 

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘वह (राहुल) उस स्थान पर कभी नहीं गए हैं । उन्हें कब्र पर जाना चाहिए और वहां एक मोमबत्ती जलानी चाहिए । इससे उन्हे शांति मिलेगी ।’’ 

लोकसभा के सदस्य रह चुके फिरोज गांधी को इलाहाबाद में पारसी कब्रिस्तान में दफनाया गया था । भाजपा सरकार ने अब इसका नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया है ।

राजस्थान के पुष्कर स्थित एक मंदिर में पिछले साल 26 नवंबर को राहुल गांधी को पूजा कराने वाले एक पुजारी ने दावा किया था कि ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष एक कश्मीरी पंडित हैं और उनका गोत्र दत्तात्रेय है ।’’ 

इसके बाद राहुल गांधी के पूर्वजों को चर्चा में ला दिया क्योंकि उनके दादा फिरोज गांधी पारसी समुदाय के थे।

टॅग्स :कुंभराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन