लाइव न्यूज़ :

बयान के बाद बवाल मचने पर सलमान खुर्शीद ने दी सफाई, कहा- राहुल को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए

By भाषा | Updated: October 13, 2019 05:34 IST

जम्मू-कश्मीर की स्थिति का उल्लेख करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश से प्रेम करने वाला कोई भी व्यक्ति इस राज्य की पीड़ा पर मूकदर्शक नहीं रह सकता।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी एक हालिया टिप्पणी को लेकर राजनीतिक बहस खड़ी होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि राहुल गांधी को एक बार फिर पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा कि कांग्रेस को भाजपा नहीं बनना चाहिए और अपना अलग नजरिया एवं सोच बिना किसी डर के लोगों के समक्ष रखना चाहिए।

अपनी एक हालिया टिप्पणी को लेकर राजनीतिक बहस खड़ी होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि राहुल गांधी को एक बार फिर पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा कि कांग्रेस को भाजपा नहीं बनना चाहिए और अपना अलग नजरिया एवं सोच बिना किसी डर के लोगों के समक्ष रखना चाहिए।

पूर्व विदेश मंत्री ने अपने एक हालिया बयान की पृष्ठभूमि में कहा, ''मैं हैरान हूं कि मुझे वो लोग नसीहत दे रहे हैं जो मेरी निजी वफादारी और राजनीतिक रणनीति के बारे बहुत मामूली जानते हैं। इसलिए मैं हमेशा के लिए उन्हें यह बताना चाहता हूं कि मेरा यह मत है कि विश्वास और निष्ठा निजी पसंद से जुड़ी होती है।''

उन्होंने कहा, ''मैं निजी सम्मान और इतिहास एवं लोकतंत्र की समझ की वजह से गांधी परिवार का समर्थन करता हूं। महत्वपूर्ण क्षणों में रणनीतिक मौन उचित है लेकिन साथ ही आवाज उठाते रहना भी हमारे सामूहिक भविष्य के लिए जरूरी है।''

खुर्शीद ने कहा, ''कांग्रेस भाजपा की तरह नहीं है और कभी होना भी नहीं चाहिए। जब हमारा प्रवक्ता भाजपा का प्रतिवाद करने के हमारे कर्तव्य की ओर इशारा करता है तो उसे यह याद रखना चाहिए कि यह तभी संभव है कि जब हम अपना अलग वैश्विक नजरिया और सोच बिना डर के जाहिर करें।''

उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि राहुल गांधी हमारे नेता हैं और उन्हें अध्यक्ष के तौर पर वापसी करनी चाहिए। सोनिया जी आगे प्रेरणा देती रहेंगी।''

जम्मू-कश्मीर की स्थिति का उल्लेख करते हुए खुर्शीद ने कहा कि देश से प्रेम करने वाला कोई भी व्यक्ति इस राज्य की पीड़ा पर मूकदर्शक नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि अप्रत्याशित हालात में अप्रत्याशित कदमों की जरूरत होती है लेकिन साथ ही अप्रत्याशित दिल और दिमाग भी जरूरी होता है। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह