लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर की घटना को कांग्रेस की डूबती नैया बचाने के मौके के रूप में देख रहे हैं राहुल: भाजपा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 14:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर संवेदनशील मुद्दों पर भी गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को दावा किया कि वह लखीमपुर खीरी की हिंसक घटना को अपनी पार्टी की डूबती नैया बचाने के एक मौके के रूप में देख रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राहुल गांधी ने पुनः वही किया जो वह हर बार करते हैं। गैर जिम्मेदाराना रवैया... गैर जिम्मेदाराना रवैया राहुल गांधी का दूसरा नाम हो गया है। शांति भंग करना और भ्रम फैलाना यही राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य रह गया है।’’

भाजपा की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होने से पहले राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में किए गए संवाददाता सम्मेलन के बाद आई।

राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा, प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश में जाने से रोके जाने की पृष्ठभूमि में दावा किया कि भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन अब तानाशाही है।

उन्होंने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने का प्रयास करेंगे।

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि राहुल गांधी का किसानों, व्यापारियों या देश के किसी अन्य वर्ग से कोई लेना -देना नहीं है बल्कि उनका मकसद गांधी परिवार को बचाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘गांधी परिवार का किसी से लेना-देना नहीं है... कांग्रेस से भी लेना देना नहीं है। उनका केवल अपने परिवार से ही लेना-देना है। परिवार की साख बची रहे... परिवार की नैया ना डूबे इसलिए गांधी परिवार लखीमपुर खीरी की घटना को मौके के रूप में देख रहा है।’’

पात्रा ने कहा कि देश में लोकतंत्र मौजूद है तभी राहुल गांधी संवाददाता सम्मेलन कर पा रहे हैं और भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘‘अनर्गल’’ आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उस समय लोकतंत्र क्यों नजर नहीं आता, जब उनकी ही पार्टी के नेता कपिल सिब्बल द्वारा सवाल उठाए जाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके घरों में तोड़फोड़ करते हैं।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर चयनात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पात्रा ने पूछा कि पिछले दिनों राजस्थान के हनुमानगढ़ में धान की खरीदी के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हुए लाठी चार्ज में घायलों का हाल क्यों नहीं जाना।

सरकार द्वारा किसानों पर ‘‘संस्थागत हमले’’ के राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसानों का ‘‘संस्थागत विकास’’ हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों पर आठ साल तक कुंडली मारे बैठे और उन्हें लागू नहीं करने वाले राजनीतिक दल यह सवाल उठा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं