लाइव न्यूज़ :

राहुल ने कहा: सिंधिया भाजपा में रहकर कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, उन्हें कांग्रेस में लौटना होगा

By भाषा | Updated: March 8, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में रहकर कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और उन्हें लौटकर कांग्रेस में आना होगा।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने यह टिप्पणी भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की।

एक सूत्र ने बताया कि राहुल गांधी ने बैठक में कहा, ‘‘मैंने (ज्योतिरादित्य) सिंधिया से कहा था कि आप मेहनत करिए, एक दिन मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे।’’

कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सिंधिया भाजपा में ‘बैकबेंचर’ हैं।

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आप लोग लिखकर ले लीजिए, वह (सिंधिया) भाजपा में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें यहां वापस आना होगा।’’

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से टकराव के बीच सिंधिया पिछले साल मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंधिया खेमे के 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था जिसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी।

युवा कांग्रेस की बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर संभालने का आग्रह किया।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राहुल गांधी ने इस संगठन के कार्यों की सराहना की और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से पार्टी की विचारधारा को बढ़ाने के लिए काम करने और आरएसएस के सामने नहीं झुकने का आह्वान भी किया।

सूत्रों ने बताया कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने इस बैठक में राहुल गांधी से कहा, ‘‘आपसे आग्रह है कि आप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद संभालिए।’’

इस पर वहां मौजूद पदाधिकारियों ने तालियां बजाकर इसका समर्थन किया।

सूत्रों का कहना था कि राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के इस आग्रह पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे