लाइव न्यूज़ :

राहुल बोले- टीकाकरण के लिए ‘सिर्फ ऑनलाइन पंजीकण’ ठीक नहीं, स्मृति ने पलटवार किया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए ‘सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण’ होने पर सवाल खड़े करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उन्हें भी टीका लगना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इन उन पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें भ्रम नहीं फैलाना चाहिए क्योंकि अब लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर भी पंजीकरण करा सकते हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘टीके के लिए सिर्फ़ ऑनलाइन पंजीकरण काफ़ी नहीं है। टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने वाले हर व्यक्ति को टीका मिलना चाहिए। जीवन का अधिकार उनका भी है जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है।’’

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कहत कबीर - बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय। समझने वाले समझ गए होंगे। केंद्र सरकार ने पहले से ही वाक-इन रेजिस्ट्रेशन के लिए राज्यों को स्वीकृति दे दी है। भ्रम ना फैलाएं, टिका लगवाएं।’’

कांग्रेस ने पिछले दिनों ‘को-विन’ पंजीकरण की अनिवार्यता को लेकर सवाल किया था।

पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था, ‘‘हमने कई बार कहा कि यह अनिवार्य नहीं होना चाहिए क्योंकि देश में बहुत सारे लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है। सरकार ने मांग सुनी, लेकिन पूरी नहीं सुनी। अभी सरकारी अस्पतालों में पंजीकरण अनिवार्य नहीं है, लेकिन निजी अस्पताल के लिए है। हम फिर से कहना चाहते हैं कि सभी जगह को-विन पंजीकरण अनिवार्य नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां