लाइव न्यूज़ :

वंशवाद के सवाल पर बोले राहुल: मेरे परिवार से 30-35 वर्ष पहले बना था प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: February 12, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वंशवाद के सवाल पर शुक्रवार को कहा कि पिछले 30-35 साल से उनके परिवार से कोई प्रधानमंत्री नहीं बना और संप्रग की सरकार में भी उनके परिवार से कोई व्यक्ति शामिल नहीं था।

उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दीपेश चक्रवर्ती के साथ डिजिटल संवाद के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘सपने बेचने का’ आरोप लगाया।

वंशवाद से जुड़े सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ मेरे परिवार से आखिरी बार 30-35 साल पहले प्रधानमंत्री बने थे। संप्रग सरकार में मेरे परिवर से कोई शामिल नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ मूल्यों के लिए लड़ता हूं। आप यह नहीं कह सकते कि मैं राजीव गांधी का पुत्र हूं तो मैं इन मूल्यों के लिए क्यों नहीं लड़ सकता।’’

लोकतंत्र से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘आधुनिक युग में महात्मा गांधी, बी आर आंबेडकर, जवाहर लाल नेहरू और मौलाना आजाद ने कुछ विचार दिए थे कि भारतीय लोकतंत्र किस तरह का होना चाहिए।’’

दुनिया के विभिन्न देशों में ‘स्ट्रॉन्ग लीडर’ (शक्तिशाली नेता) के रूप में कुछ नेताओं के उभरने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी के बीच कोई नेता आता है और कहता है कि वह हर समस्या का समाधान करेगा, लेकिन वह समस्या का समाधान नहीं कर पाता है।

किसान आंदोलन का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कुछ उद्योगपतियों के फायदे के लिए ये कानून लाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह