लाइव न्यूज़ :

हेरोइन जब्ती मामले पर राहुल बोले : क्या सैकड़ों परिवारों की बर्बादी के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं ?

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर करीब 3000 किलोग्राम हेरोइन बरामद किये जाने को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या इस जहर से सैकड़ों परिवारों के बर्बाद होने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार नहीं है?

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश को घुन लगा है और केंद्र सरकार मित्रों की गोद में सो रही है। क्या इस ज़हर से सैकड़ों परिवारों के बर्बाद होने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार नहीं है?

कांग्रेस नेता ने सरकार पर उस वक्त निशाना साधा है, जब अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गुजरात के कच्छ जिले में मुंद्रा बंदरगाह से 2,988.21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत 15000 करोड़ रुपये है। इस बंदरगाह के परिचालन का स्वामित्व अडाणी समूह के पास है।

अडाणी समूह के एक प्रवक्ता ने इस घटनाक्रम पर मंगलवार को कहा था कि बदंरगाहों के परिचालन में परिचालक कंपनियों की भूमिका सीमित होती है तथा कंटेनरों की छानबीन एवं जब्ती का काम सरकारी एजेंसियां ही करती हैं, ऐसे में यह समूह आशा करता है कि सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे ‘दुष्प्रचार’ पर विराम लगेगा।

इस मामले पर सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में दावा किया, ‘‘ मोदी सरकार सिर्फ़ मित्रों के साथ है। लेकिन देश अधिकार और आत्मसम्मान के लिए सत्याग्रह कर रहे किसान-मज़दूर-विद्यार्थी के साथ है। और मैं हमेशा देश के साथ हूं और रहूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए