राहुल रॉय मस्तिष्क और हृदय की एंजियोग्राफी कराएंगे

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:32 IST2020-12-18T17:32:19+5:302020-12-18T17:32:19+5:30

Rahul Roy will conduct brain and heart angiography | राहुल रॉय मस्तिष्क और हृदय की एंजियोग्राफी कराएंगे

राहुल रॉय मस्तिष्क और हृदय की एंजियोग्राफी कराएंगे

मुंबई, 18 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय ने शुक्रवार को कहा कि वह स्वस्थ हो रहे हैं और शुक्रवार को मस्तिष्क और हृदय की एंजियोग्राफी (रक्त प्रवाह से संबंधित जांच) कराएंगे। पिछले महीने अभिनेता मस्तिष्क पक्षाघात से पीड़ित हो गए थे।

अभिनेता करगिल से शूटिंग से यहां लौटे थे और 27 नवंबर को उन्हें नानावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था।

‘आशिकी’ फिल्म से लोकप्रियता हासिल करनेवाले 52 वर्षीय अभिनेता का इलाज अभी मीरा रोड स्थित वोकार्ड अस्पताल में हो रहा है। अभिनेता ने इंस्टाग्रम पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी साझा करते हुए शुभेच्छाओं के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘ आप सभी प्रशंसकों को प्यार। अस्पताल में 21 दिन से हूं और अब मस्तिष्क और हृदय की एंजियोग्राफी के लिए जा रहा हूं। आप सभी का शुक्रिया।’’

बृहस्पतिवार को वोकार्ड अस्पताल ने बताया कि वह स्वस्थ हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul Roy will conduct brain and heart angiography

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे