लाइव न्यूज़ :

फिजियोथेरेपी करा रहे हैं राहुल रॉय, तबियत में हो रहा सुधार: अस्पताल

By भाषा | Updated: December 17, 2020 20:07 IST

Open in App

मुम्बई, 17 दिसम्बर अभिनेता राहुल रॉय की तबियत में फिलहाल सुधार हो रहा है। वॉकहार्ड अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अभिनेता राहुल रॉय को 27 नवम्बर को मस्तिष्काघात के बाद ‘नानावती अस्पताल’ के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

52 वर्षीय अभिनेता फिलहाल वॉकहार्ड अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में नाश्ता करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा कर लिखा,“अस्पताल में नाश्ता करते हुए मैच देख रहा हूं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।”

अस्पताल ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें रॉय फिजियोथेरपी लेते दिखायी दे रहे हैं।

रॉय ने साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म ''आशिकी'' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्मकार महेश भट्ट के साथ ‘जुनून’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

वह लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन (2006 में) के विजेता भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे