लाइव न्यूज़ :

पासवान की पहली पुण्यतिथि पर चिराग से मिलने पहुंचे राहुल, राजनाथ और कई अन्य नेता

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके पुत्र एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान से मुलाकात की।

राहुल गांधी का यहां पासवान के आवास पर पहुंचना इस मायने में भी अहम माना जा रहा है कि कई विपक्षी दल इन दिनों चिराग से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, राजद प्रमुख लालूप्रसाद यादव, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर तथा कई अन्य नेताओं ने भी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी ने इस मौके पर लालू प्रसाद से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

कांग्रेस नेता ने पासवान को श्रद्धांजलि देने और लालू से मुलाकात करने की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘श्री रामविलास पासवान जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। इस अवसर पर लालूप्रसाद यादव जी से भी भेंट हुई। उन्हें स्वस्थ देखकर अच्छा लगा।’’

राहुल गांधी और लालू प्रसाद की गर्मजोशी भरी यह मुलाकात इस संदर्भ में महत्वपूर्ण है कि बिहार विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस और राजद अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं तथा प्रदेश स्तर पर हाल के दिनों में दोनों दलों के नेताओं के बीच कुछ तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली है।

चिराग पासवान ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके दलगत राजनीति इतर लोगों के साथ रिश्ते थे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार समेत कई नेताओं ने उन्हें संवेदना संदेश भेजे हैं।

चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी इस मांग को दोहराती है कि रामविलास पासवान को ‘भारत रत्न’ दिया जाना चाहिए।

पिछले तीन दशक से रामविलास पासवान का आवास रहे 12 जनपथ पर पहुंचे राहुल गांधी ने चिराग के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की।

राहुल गांधी और लालू प्रसाद का चिराग पासवान के यहां पहुंचना इस संदर्भ में महत्वपूर्ण है कि पिछले कुछ समय से चिराग और भाजपा के बीच दूरियां बढ़ने की चर्चा है। चिराग और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच विवाद के बाद लोजपा दो हिस्सों में बंट गई है। लोजपा (रामविलास) का नेतृत्व चिराग और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की अगुवाई पशुपति पारस कर रहे हैं।

लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी यादव चिराग से यह आग्रह करते रहे हैं कि वह उनके साथ हाथ मिला लें।

बहरहाल, सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के इस दौरे का राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए क्योंकि पासवान की पुण्यतिथि पर कई पार्टियों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग