लाइव न्यूज़ :

राहुल, प्रियंका के अगले महीने से बंगाल में चुनाव प्रचार करने की संभावना : जितिन प्रसाद

By भाषा | Updated: December 17, 2020 23:32 IST

Open in App

कोलकाता, 17 दिसंबर पश्चिम बंगाल में भाजपा के जोरदार चुनाव अभियान का मुकाबला करने की कोशिश के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के अगले महीने से राज्य में चुनाव प्रचार शुरू करने की संभावना है।

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

राज्य में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।

पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी प्रसाद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी माकपा नीत वाम मोर्चा के साथ संयुक्त रूप से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा का मुकाबला करेगी।

प्रसाद ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सिलसिलेवार बैठकें कीं और राज्य में पार्टी के संगठन का जायजा लिया।

प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम राज्य में वाम मोर्चे के साथ संयुक्त कार्यक्रम कर रहे हैं। हम वाम मोर्चा के साथ मिलकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा का अगले विधानसभा चुनाव में संयुक्त रूप से मुकाबला करेंगे।’’

भाजपा द्वारा अपने केंद्रीय नेताओं के राज्य का तूफानी दौरों के साथ जोरदार चुनाव प्रचार शुरू करने और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के केंद्रीय नेतृत्व के बमुश्किल राज्य का दौरा करने के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कहा कि दोनों पार्टियों का काम करने का तरीका अलग-अलग है।

उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का काम करने का तरीका अलग-अलग है। राज्य में भाजपा का कोई चेहरा (नेतृत्व) नहीं है, यही कारण है कि उसके केंद्रीय नेता यहां आ रहे हैं।

प्रसाद ने कहा, ‘‘लेकिन कांग्रेस में, हम मजबूत प्रदेश नेताओं में यकीन करते हैं। बंगाल में हमारे पास मजबूत नेतृत्व है, इसलिए हमें यहां केंद्रीय नेताओं को लाने की कभी जरूरत महसूस नहीं हुई।’’

उन्होंने कहा कि लेकिन चुनाव नजदीक आ रहा है, इसलिए जनवरी से राहुल और प्रियंका सहित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं के राज्य में नियमित रूप से चुनाव प्रचार करने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने पिछले महीने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा विधानसभा चुनाव तक हर महीने राज्य का दौरा करेंगे।

नड्डा अक्टूबर में एक दिन के दौरे पर और इस हफ्ते दो दिन के दौरे पर बंगाल पहुंचे, जबकि शाह नवंबर में दो दिनों के लिए राज्य में पहुंचे थे। शाह के 19 दिसंबर से दो दिवसीय दौरा करने का कार्यक्रम है।

बैठक में मौजूद रहे कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हमने जितिन जी को इस बात से अवगत कराया कि समूचा प्रदेश नेतृत्व वाम मोर्चे के साथ गठजोड़ करना चाहता है। लेकिन हमने यह भी कहा कि सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू होनी बाकी है।’’

चौधरी और प्रसाद ने उत्तरी 24 परगना जिले के नगरबाजार इलाके में एक रैली को भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: केरल में "बांग्लादेशी" समझकर एक प्रवासी मज़दूर की हुई लिंचिंग, पुलिस की गिरफ्त में 5 आरोपी

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: शिंदे गुट के ओम प्रकाश खुर्सादय की प्रचंड जीत, बोले- 'हमसे कई ज्यादा जनता की जीत'

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: तुकाराम म्हात्रे ने बदलापुर के दानापुर वार्ड नंबर 1 में स्पष्ट जीत हासिल की, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भारत अधिक खबरें

भारतMaharashtra Civic Polls Results: महायुति प्रचंड जीत की ओर, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, BMC चुनाव के लिए भी मंच तैयार ?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः अप्रैल 2026 में 5 सीटें खाली?, उच्च सदन में दिखेंगे पवन सिंह और रीना पासवान?, देखिए विधानसभा में किसके पास कितने विधायक

भारतMaharashtra Local Body Election Result 2025: 286 नगर परिषद और नगर पंचायत पदों पर मतगणना जारी, देखिए महायुति 171 और MVA 46 सीट आगे

भारतमहंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा ट्रेन टिकट का प्राइस

भारतMaharashtra Civic Polls Results: महायुति आगे, लेकिन 'राणे बनाम राणे' की लड़ाई में नितेश राणे को झटका, बीजेपी कंकावली हारी, शिंदे सेना की मालवन में जीत