लाइव न्यूज़ :

राहुल, प्रियंका और कई अन्य नेताओं ने सतीश शर्मा के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: February 18, 2021 11:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कैप्टन सतीश शर्मा के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरा स्नेह और संवेदना है। हम उनकी कमी महसूस करेंगे।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘कैप्टन की आत्मा को ई्श्वर शांति प्रदान करे। वह दिल्ली के बहुत अच्छे, दोस्ती निभाने वाले व्यक्ति थे और आखिर तक वफादार थे। जिदंगी को उन्होंने बेहतरीन ढंग से जिया। मैं उनकी कमी बहुत महसूस करूंगी।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी शर्मा के निधन पर दुख जताया।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सतीश शर्मा का बुधवार को गोवा में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।

शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह