लाइव न्यूज़ :

राहुल, प्रियंका और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने वोरा के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

वोरा का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण सोमवार को निधन हो गया। वह 93 साल के थे।

उनके निधन के बाद कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का ध्वज झुका दिया गया।

राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और बेहतरीन इंसान थे। हमें उनकी कमी बहुत महसूस होगी। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरा स्नेह एवं संवेदना है।’’

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने वोरा के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ‘‘मोतीलाल वोरा जी के निधन से कांग्रेस पार्टी के हर एक नेता, हर एक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत तौर पर दुःख महसूस हो रहा है। वोरा जी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा, समर्पण और धैर्य के प्रतीक थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘92 साल की उम्र में भी हर बैठक में उनकी मौजूदगी रही, हर निर्णय पर उन्होंने अपने विचार खुलकर प्रकट किए। आज दुःख भरे दिल से उन्हें अलविदा कहते हुए यह महसूस हो रहा है कि परिवार के एक बड़े बुजुर्ग सदस्य चले गए हैं। हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘एक दिग्गज नहीं रहे। मोतीलाल वोरा प्रतिबद्धता, समर्पण और निष्ठा के प्रतीक थे। उन्होंने पूरी एक पीढ़ी को प्रेरित किया। मेरी भावभीनि श्रद्धांजलि।’’

कांग्रेस के पूर्व संगठन महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा, ‘‘एक राजनीतिक कार्यकर्ता और नेता को जैसा होना चाहिए, वोरा जी वैसे ही व्यक्ति थे। कार्यकर्ता के रूप में सरलता, अपने कर्म निरत रहना और नेता के रूप में ऐसा व्यवहार करना कि कोई उपेक्षित अनुभव नहीं करे, उन्होंने जीवन भर ऐसा व्यवहार किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शायद यही वजह थी कि वह लगातार किसी न किसी ऐसे स्थान पर रहे जहां उन्हें अपने कर्तव्य का उत्तम निर्वहन करने का अवसर मिला। उन्होंने पूरा जीवन जिया, सम्मान के साथ रहे। आज राजनीति का एक प्रतीक चला गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘‘बाबूजी, मोतीलाल वोरा जी का जाना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा है। ज़मीनी स्तर से राजनीति शुरु करके राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और आजीवन एक समर्पित कांग्रेसी बने रहे। उनकी जगह कभी नहीं भरी जा सकेगी।’’

छत्तीसगढ़ की सरकार ने तीन दिनों के शोक का भी ऐलान किया है।

कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी वोरा के निधन पर दुख प्रकट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे