लाइव न्यूज़ :

राहुल, विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहेः बाबूलाल मरांडी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:39 IST

Open in App

रांची, 12 मई झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं पर बुधवार को निशाना साधते हुए उन पर जनता को गुमराह करने और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भ्रम फैला अराजकता की स्थिति उत्पन्न करने का आरोप लगाया।

मरांडी ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि अराजकता का माहौल उत्पन्न कर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुर्सी से हटाने का षड्यंत्र कर रहे हैं।

बाबूलाल मरांडी ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अन्य विपक्षी नेताओं और विपक्ष शासित राज्यों के साथ मिलकर कोविड रोधी टीके पर जनता में भ्रम फैलाकर देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। भाजपा नेता ने इसे मोदी सरकार के खिलाफ एक योजनाबद्ध साजिश करार देते हुए कहा कि इसके जरिये प्रधानमंत्री मोदी की छवि धूमिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार के साथ मिलकर काम करने के बजाय विपक्ष झूठे प्रचार में लिप्त है।

उन्होंने असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के कारण कोरोना वायरस संक्रमण में इजाफे के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए सवाल उठाया कि अगर यह कारण है तो महाराष्ट्र इस वायरस से इतना प्रभावित क्यों हुआ।

मरांडी ने कहा कि इस तरह के विपक्ष के आरोप उसके दोहरे चरित्र को उजागर करता है क्योंकि पिछले वर्ष जब बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहे थे भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने सिर्फ वर्चुअल रैलियों की अनुमति का सुझाव दिया था लेकिन समूचे विपक्ष ने इस सुझाव को खारिज कर दिया था और कहा था कि ऐसे कहीं चुनावों का प्रचार होता है?

उन्होंने विपक्ष पर लगातार विभिन्न मुद्दों पर पलटी मारने का काम किया है। मरांडी ने कहा कि स्वास्थ्य राज्यों का विषय है लिहाजा महामारी के इस दौर में सरकार और विपक्ष को मिलजुलकर देश की जनता को इस संकट से निकालने के लिए काम करना होगा। यह आरोप प्रत्यारोप कर लोगों को भ्रमित करने का समय बिलकुल नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे