लाइव न्यूज़ :

राहुल ने भगवान अयप्पा के मंदिर और वावर मस्जिद में पारंपरिक प्रार्थना की

By भाषा | Updated: March 27, 2021 21:16 IST

Open in App

कोट्टायम (केरल), 27 मार्च केरल में चुनाव प्रचार कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भगवान अयप्पा के मंदिर और निकट में स्थित वावर मस्जिद में पारंपरिक प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने चुनावी सभाओं में भाजपा-आरएसएस और सत्तारूढ एलडीएफ पर निशाना साधा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर देश के लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाया।

कोट्टायम के इरुमेलै में राहुल गांधी ने भगवान अयप्पा के मंदिर और वावर मस्जिद के आमने-सामने होने का उल्लेख करते हुए सामाजिक सद्भाव की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘खुशी और शांति के साथ रहना और एक दूसरे के हितों की रक्षा करना एक ऐसी सोच है, जो आज आप इस देश को सबसे बड़ा उपहार दे सकते हैं।’’

यहां की परंपरा के मुताबिक, हिंदू श्रद्धालु काले रंग का पारंपरिक वस्त्र पहनकर और माथे, सीने और बाहों पर भस्म लगाकर निकट की इस मस्जिद में प्रार्थना करते हैं। यह परंपरा भगवान अयप्पा की मुस्लिम संत वावर के साथ मित्रता की मान्यता से जुड़ी है। सबरीमला मंदिर के दो महीने के वार्षिक दर्शन के दौरान इस परंपरा का पालन किया जाता है।

खुले वाहन में सवार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘भारत में यह सोच निशाने पर है। हमारे प्रधानमंत्री और आरएसएस अपना पूरा समय और जीवन गड्ढा खोदने में लगाते हैं। वे नफरत और गुस्सा पैदा करते हैं ताकि एक विचार में विश्वास रखने वाले लोग दूसरे विचार में विश्वास रखने वालों से लड़ें।’’

उन्होंने दावा किया कि भाजपा-आरएसएस ने भारत के बहुलवाद पर हमला किया है, जिससे देश की सामाजिक-आर्थिक प्रगति अवरुद्ध हो गई है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमें इस विभाजनकारी अवरोध से अपने देश को मुक्ति दिलानी है।’’

राहुल गांधी ने इरुमेलै का दौरा उस वक्त किया है, जब विपक्षी दल सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े मुद्दे को लेकर माकपा की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन एलडीएफ पर निशाना साध रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एलडीएफ सरकार ने 2018 में इस मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के दर्शन करने की अनुमति देने से संबंधित उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अमल करने का फैसला किया था, जिसके बाद भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था।

इडुक्की जिले की एक सभा में राहुल गांधी ने कहा कि लोग देश को बांटने और नफरत फैलाने वाली ताकतों को पराजित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा