चन्नी के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं राहुल
By भाषा | Updated: September 20, 2021 10:46 IST2021-09-20T10:46:00+5:302021-09-20T10:46:00+5:30

चन्नी के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं राहुल
चंडीगढ़, 20 सितंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
चन्नी आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ब्रह्म मोहिंद्रा भी शपथ लेंगे जो पंजाब सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे।
चन्नी पंजाब में मुख्यमंत्री बनने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति होंगे। उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे रंधावा जट सिख और मोजिंद्रा हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि चन्नी मुख्यमंत्री पद के लिए राहुल गांधी की पसंद हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।