लाइव न्यूज़ :

सस्ती लोकप्रियता के लिए राहुल अपना रहे हैं हथकंडे: भाजपा

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सस्ती लोकप्रियता के लिए ‘‘हथकंडे’’ अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष ने संसद की कार्यवाही को बंधक बनाने और सरकार को बदनाम करने के लिए ‘‘हंगामा करने और भाग जाने’’ की रणनीति अपनाई है।

केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा में उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विपक्षी सदस्य खुद को भाजपा विरोधी समूह के नेता के रूप में पेश करने की होड़ में हैं और इसके लिए सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए एक दूसरे से प्रतिद्वंद्विता कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि पेगासस जासूसी मामले और तीन केंद्रीय कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर संसद के दोनों सदनों में लगातार हंगामा कर रहे हैं और इस वजह से कार्यवाही बाधित हो रही है।

संसद में विपक्षी दलों की रणनीति को धार देने के लिए राहुल गांधी ने आज समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं के साथ नाश्ते पर चर्चा की और पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में साइकिल से संसद तक मार्च निकाला।

राज्यसभा सदस्य व भाजपा के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि राहुल गांधी कभी ट्रैक्टर चलाकर तो कभी साइकिल से संसद पहुंचकर सस्ती लोकप्रियता के लिए हथकंडे अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है इसलिए खबरों में बने रहने के लिए इस प्रकार की चीजें करते रहते हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि सरकार चर्चा कराना चाहती है और विपक्ष इससे भाग रहा है।’’

नकवी ने कहा कि विपक्ष हंगामा करने और फिर भाग जाने की रणनीति पर काम कर रहा है। वह सरकार को बदनाम करने के लिए संसद में कार्यवाही को बाधित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी का विरोध करते-करते विपक्ष देश विरोध पर उतर आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल