लाइव न्यूज़ :

राहुल ने वाम दलों के साथ गठबंधन पर चर्चा के लिये बंगाल कांग्रेस के नेताओं के साथ आनलाइन बैठक की

By भाषा | Updated: November 28, 2020 01:19 IST

Open in App

कोलकाता, 27 नवंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं के साथ आनलाइन बैठक की और 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वाम दलों के साथ गठबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की ।

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के अनुसार दोनों दलों के बीच सीटों के तालमेल के बारे में राहुल ने जानकारी ली ।

बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी का वाम दलों के साथ गठबंधन की वकालत की लेकिन सीटों के बंटवारे के मसले पर कुछ वरिष्ठ सदस्यों की राय अलग थी ।

कुछ सदस्यों ने कहा कि किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले पार्टी को हालिया संपन्न बिहार विधानसभा चुनावों से सबक लेनी चाहिये जहां पार्टी को केवल 19 सीटों पर सफलता मिली । प्रदेश में कांग्रेस ने 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे ।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हमने राहुल गांधी जी से कहा कि पूरी प्रदेश इकाई राज्य में वाम दलों के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं लेकिन सीटों के बंटवारे पर बातचीत अभी शुरू नहीं हुयी है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस एवं भाजपा को हराने के ​लिये वाम-कांग्रेस गठजोड़ सबसे बेहतर विकल्प है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे