लाइव न्यूज़ :

राहुल ने उत्तराखंड चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर मंगलवार को भी राज्य से जुड़े पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुहम्मद निजामुद्दीन और प्रकाश जोशी के साथ अलग-अलग मुलाकात की।

इससे पहले, सोमवार को भी राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, नवप्रभात और भुवन कापड़ी से मुलाकात की थी।

गणेश गोदियाल, नवप्रभात, भुवन कापड़ी और किशोर उपाध्याय का नाम उन नेताओं में शामिल है, जिन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्ष का दावेदार माना जा रहा है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ राहुल गांधी की ओर से की जा रही इस कवायद का मकसद चुनाव तैयारियों की समीक्षा करना और रणनीति बनाना है। उन्होंने सभी नेताओं से उनकी राय जानी है कि आगामी चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए कांग्रेस को क्या कदम उठाने चाहिए।’’

सूत्रों की मानें तो अभी भी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पेंच फंसा हुआ है क्योंकि हरीश रावत और प्रीतम सिंह दोनों इस प्रयास में है कि उनके किसी करीबी नेता को उत्तराखंड कांग्रेस की कमान मिले। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृद्येश का हाल ही में निधन हो गया था, जिससे विधायक दल के नेता का पद खाली है। सूत्रों का कहना है कि अगर प्रीतम सिंह को विधायक दल के नेता की कमान सौंपी जाती है तो फिर किसी ब्राह्मण नेता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पार्टी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने पर विचार चल रहा है। हालांकि, उनके समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पेश करने की पैरवी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर देवेंद्र यादव ने सोमवार को कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला समय पर होगा। हम भाजपा की तरह उत्तराखंड को मुख्यमंत्रियों को बदलने की प्रयोगशाला नहीं बनाना चाहते। हम एक ऐसा समाधान पेश करेंगे जिससे राज्य के लिए एक दृष्टिकोण मिले।’’ उत्तराखंड में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान