छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टकराव का मामला सुलझ गया? भूपेश बघेल और सिंहदेव से मिले राहुल गांधी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 12:45 IST2021-08-24T11:58:36+5:302021-08-24T12:45:10+5:30

टी एस सिंहदेव के समर्थकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री को लेकर सहमति बनी थी और ऐसे में अब सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। इसे लेकर ही विवाद है।

Rahul holds meeting with Baghel and Singhdev, tries to end the confrontation | छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टकराव का मामला सुलझ गया? भूपेश बघेल और सिंहदेव से मिले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भूपेश बघेल और सिंहदेव से मुलाकात की (फाइल फोटो)

Highlightsभूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ हुई राहुल गांधी की बैठक।कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बघेल और सिंहदेव मंगलवार सुबह राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन मिलने पहुंचे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पूनिया भी रहे मौजूद।

नई दिल्ली: कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को खत्म करने के प्रयास के तहत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बघेल और सिंहदेव मंगलवार को सुबह राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पहुंचे। इस बैठक के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पूनिया भी मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान छत्तीसगढ़ में पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को जल्द खत्म करना चाहता है और यह बैठक इसी प्रयास के तहत हुई है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में दिसंबर, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच रिश्ते सहज नहीं रहे। सिंहदेव के समर्थकों का कहना है कि ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री को लेकर सहमति बनी थी और ऐसे में अब सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने बघेल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का कोई संकेत नहीं दिया है।

पिछले दिनों बघेल गुट और सिंहदेव गुट के बीच मतभेद उस वक्त और बढ़ गये जब कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाया था कि वह उनकी हत्या करवाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। बृहस्पति सिंह को मुख्यमंत्री बघेल का करीबी माना जाता है।

Web Title: Rahul holds meeting with Baghel and Singhdev, tries to end the confrontation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे