लाइव न्यूज़ :

राहुल, गहलोत और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने अहमद पटेल को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद किया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें और पार्टी के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया।

कोरोना संक्रमण के बाद पिछले साल 25 नवंबर को पटेल का निधन हो गया था। वह लंबे समय तक कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकार और राज्यसभा सदस्य रहे।

राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अहमद पटेल जी की पहली पुण्यतिथि पर मैं उनका बहुत ही प्रेम और सम्मान के साथ स्मरण करता हूं। उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति रही है। उनकी स्मृति मेरे और पार्टी के लिए मार्गदर्शन का काम करती रहेगी।’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पटेल के गृहनगर भरूच (गुजरात) जाकर उनकी कब्र पर फूल चढ़ाए।

गहलोत ने उन्हें याद करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल जी की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद करता हूं और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कांग्रेस के लिए उनके असीमित योगदान, सिद्धांतों एवं विचारों के प्रति समर्पण को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता।’’

कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल, गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी पटेल को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो