राहुल गांधी की बातों को तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए : रिजीजू
By भाषा | Updated: November 21, 2021 21:55 IST2021-11-21T21:55:56+5:302021-11-21T21:55:56+5:30

राहुल गांधी की बातों को तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए : रिजीजू
आगरा (उप्र), 21 नवंबर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बातों को तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि उन्हें चीजों की जानकारी नहीं है।
भारतीय सीमा क्षेत्र में चीन के कथित अतिक्रमण संबंधी गांधी के ट्वीट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में रिजीजू ने यह बात कही।
मंत्री ने कहा, ‘‘हम लोग गंभीरता से किसी भी समस्या को देखकर ही बात करते हैं। यदि राहुल गांधी की बातों का हम उत्तर देंगे तो हम अपना काम भी नहीं कर पाएंगे। वह फिजूल की बातें करते हैं, उनकी बातों को तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए।’’
रिजीजू रविवार को यहां आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने युवाओं का जोश बढ़ाया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में नए आयाम स्थापित होंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘देश को मजबूत राष्ट्र बनाने और खेल महाशक्ति बनाने के लिए हम तैयार हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।