लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की बातों का वजन है, केंद्र भी उन्हें लागू करता है: राउत

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:42 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विभिन्न मामलों पर व्यक्त किए गए विचार महत्व रखते हैं और केंद्र सरकार ने उनकी अधिकतर मांगें लागू की हैं।

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी द्वारा अतीत में कही गई कई बातें तथ्यात्मक रूप से सही थीं। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार ने बाद में उनकी मांग स्वीकार की।’’ राउत से सवाल किया गया था कि क्या राहुल गांधी के बयान तथ्यात्मक हैं, जिसके जवाब में उन्होंने यह कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने टीकाकरण की बात की हो या कोरोना वायरस की, उनकी टिप्पणियां सही हैं। उनकी बातों का वजन है।’’ राहुल गांधी कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने और टीकाकरण नीति को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अगर सरकार ने टीकों की आसान पहुंच सुनिश्चित की होती, तो भारत आज कोरोनो वायरस वैश्विक महामारी के कारण इतनी दर्दनाक स्थिति में नहीं होता।

मोदी ने सोमवार को घोषणा की कि केंद्र राज्यों को मुफ्त टीके उपलब्ध कराएगा और उनकी खरीद का ध्यान रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा