लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ यात्रा आज, ‘किसान आभार सम्मेलन’में लेंगे हिस्सा

By भाषा | Updated: January 28, 2019 05:26 IST

प्रवक्ता के अनुसार कार्यक्रम में किसानों को ऋणमाफी प्रमाणपत्र सौंपे जायेंगे। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के सत्ता में आने पर कृषि ऋण माफ करने का आश्वासन दिया था।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की एक सभा को संबोधित करने के लिए सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की यात्रा करेंगे।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने रविवार को यहां बताया कि एक दिन की अपनी इस यात्रा के दौरान गांधी दो बजे नया रायपुर के राज्योत्सव मेला ग्राउंड में होने वाले ‘किसान आभार सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ के पार्टी मामलों के प्रभारी कांग्रेस महासचिव ने राज्य में पार्टी को वोट देकर उसे सत्ता में पहुंचाने पर लोगों और किसानों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए हो रहे इस कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की।

पिछले महीने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पार्टी अध्यक्ष की यह पहली छत्तीसगढ़ यात्रा होगी।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में कुल 90 में से 68 सीटें हासिल की थी और भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया था।

प्रवक्ता के अनुसार कार्यक्रम में किसानों को ऋणमाफी प्रमाणपत्र सौंपे जायेंगे। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के सत्ता में आने पर कृषि ऋण माफ करने का आश्वासन दिया था।

टॅग्स :राहुल गांधीछत्तीसगढ़कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां