लाइव न्यूज़ :

'मैं भी चौकीदार' पर राहुल गांधी का तंज, कहा-पकड़े जाने पर पूरे देश को 'चौकीदार' बना रहे प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: March 18, 2019 16:53 IST

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी की मदद की है। भाजपा और सरकार ने लगातार इन आरोपों को खारिज किया है ।

Open in App

कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान का उपहास उड़ाते हुए सोमवार को कहा कि पकड़े जाने पर अब नरेंद्र मोदी समूचे देश को चौकीदार बना रहे हैं।

राफेल लड़ाकू विमान सौदे में पक्षपात और अनियमितता का दावा करते हुए मोदी पर लगातार ‘चौकीदार चोर है’ के जरिए कटाक्ष करने वाले राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कभी नहीं कहा कि वह समूचे देश को चौकीदार बनाएंगे।

उत्तर कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी ने लोगों से उन्हें चौकीदार बनाने को कहा था ना कि प्रधानमंत्री लेकिन अब सारे देश को चौकीदार बनाया जा रहा है ।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा, ‘‘उन्होंने किसकी चौकीदारी की है।’’

राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी की मदद की है। भाजपा और सरकार ने लगातार इन आरोपों को खारिज किया है ।

मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों को ‘मैं भी चौकीदार’ संकल्प लेने का अनुरोध करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई में वह अकेले नहीं हैं ।

राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी का लक्ष्य संविधान को खत्म करना है जैसा उन्होंने 500 रूपये और 1,000 रूपये के नोट को बंद कर डाला था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीनरेंद्र मोदीराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह