लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, राहुल के चुनावी वादा पूरा नहीं होने पर जताई चिंता

By भाषा | Updated: January 28, 2020 15:54 IST

कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने 24 जनवरी को लिखे अपने पत्र में कहा है कि उनकी सलाह पर मार्च 2019 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रैली में कहा था कि यदि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सत्ता में आएगी तो झुग्गी एवं खस्ताहाल भवन पुनर्वास योजनाओं के तहत 500 वर्ग फुट का मकान आवंटित किया जाएगा।

Open in App

कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिख कर मुंबई के झुग्गीवासियों को 500 वर्ग फुट का मकान आवंटित करने के राहुल गांधी के 2019 के चुनावी वादे के, महाराष्ट्र की नई सरकार के तहत प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किए जाने की दिशा में आगे नहीं बढ़ पाने पर चिंता जाहिर की है। देवरा ने सोनिया गांधी से महाराष्ट्र विकास अघाडी (शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस) शासित राज्य में एक तंत्र स्थापित करने का अनुरोध किया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रदेश सरकार लोगों से किए गए कांग्रेस के चुनावी वादों को पूरा कर सके।देवरा ने 24 जनवरी को लिखे अपने पत्र में कहा है कि उनकी सलाह पर मार्च 2019 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रैली में कहा था कि यदि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सत्ता में आएगी तो झुग्गी एवं खस्ताहाल भवन पुनर्वास योजनाओं के तहत 500 वर्ग फुट का मकान आवंटित किया जाएगा।देवरा ने कहा, ‘‘इस वादे को बाद में तीनों पार्टियों द्वारा तैयार किए गए साझा न्यूनतम कार्यक्रम में शामिल कर दिया गया।’’ फिलहाल, शहर में झुग्गी पुनर्वास परियोजनाओं के तहत 269 वर्ग फुट मकान मुहैया किया जा रहा है। देवरा ने 1984 से मुंबई में जरूरतमंदों को वहनीय मकान देने के अपने दिवंगत पिता मुरली देवरा द्वारा शुरू की गई पहल को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से मिले समर्थन की याद दिलाई।उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई के मतदाताओं ने तब से कांग्रेस पर विश्वास किया और सबसे निचले तबके के उत्थान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का उसे इनाम दिया। ’’ देवरा ने कहा, ‘‘राहुल जी ने मुंबईवासियों से उस समय वादा किया था जब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे। यह मुझे चिंतित करता है कि इस तरह की एक अहम नीतिगत पहल क्रियान्वयन की दिशा में प्रभावी रूप से आगे नहीं बढ़ी है।’’उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं आपसे महाराष्ट्र में कांग्रेस शासित राज्यों की तर्ज पर एक प्रभावी तंत्र स्थापित करने पर विचार करने का अनुरोध करता हूं, ताकि राज्य सरकार महाराष्ट्र के मतदाताओं से कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को तेजी से पूरा कर सके।’’उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के सहयोगी दल शिवसेना और राकांपा ने अपने कार्यक्रमों और चुनावी वादों को पूरा करने के लिए पिछले 50 दिनों के दौरान काम किया है। देवरा ने कांग्रेस शासित राज्यों में चुनाव घोषणापत्र क्रियान्वयन समितियां गठित करने को लेकर भी गांधी को बधाई दी।उन्होंने कहा, ‘‘यह एक प्रगतिशील फैसला है और यह हमारी सरकारों को शासन एवं जवाबदेही के उच्चतम मानदंडों को कायम रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया