लाइव न्यूज़ :

राफेल सौदे पर राहुल गांधी के 'झूठ' का पर्दाफाश हो गया: स्मृति ईरानी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 17, 2018 15:53 IST

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा था कि फ्रांस से 36 विमान खरीदने का निर्णय लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने की कोई वजह नहीं है और साथ ही इस सौदे के खिलाफ अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दायर सभी याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था।

Open in App

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्षी कांग्रेस पर देश के सैन्य प्रतिष्ठान को बदनाम करने की कोशिश का सोमवार को आरोप लगाया और कहा कि राफेल सौदे पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के “झूठ” का पर्दाफाश हो गया। 

ईरानी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खेलने का प्रयास कर रही है और लोगों को भ्रमित करने के लिए ‘‘झूठ’’ फैला रही है। 

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने न सिर्फ झूठ बोला है बल्कि भारतीय वायु सेना एवं सैन्य प्रतिष्ठान को बदनाम करने की भी कोशिश की। कांग्रेस ने हमारे बलों को मजबूत किए जाने के रास्ते में आने का प्रयास किया है। 

ईरानी ने कहा, “कांग्रेस और उसकी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के झूठ उजागर हो गए हैं। राहुल गांधी को अपनी सूचना के स्रोत का खुलासा करना चाहिए।” 

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा था कि फ्रांस से 36 विमान खरीदने का निर्णय लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने की कोई वजह नहीं है और साथ ही इस सौदे के खिलाफ अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दायर सभी याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीसुप्रीम कोर्टराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं