लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने युवाओं को लिखा पत्र, 'बेहतर भारत' के एजेंडे से जुड़ने का किया आह्वान

By भाषा | Updated: December 6, 2018 13:48 IST

कांग्रेस अध्यक्ष ने छात्रों के समक्ष दाखिले में मुश्किल और अधिक शुल्क जैसी आने वाली दिक्कतों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि युवाओं को वो पूरा सम्मान और आगे बढ़ने का दायरा मिले जिसके वे हकदार हैं।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को युवाओं एवं छात्रों से आह्वान किया कि वे उनकी पार्टी के ‘बेहतर भारत’ के एजेंडे के साथ जुड़ें और देश की प्रगति के लिए विभिन्न मुद्दे सुझाएं।

युवाओं एवं छात्रों के नाम लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के लिए उचित अवसर सुनिश्चित करने के वास्ते भरपूर प्रयास करेगी और युवाओं को आगे बढ़ने से रोकने वाले भ्रष्टाचार को खत्म करेगी।

गांधी ने कहा, ‘‘देश भर की यात्रा के दौरान मैं अपने छात्रों में जो ऊर्जा देख रहा हूं वह अभिभूत करने वाली है। हर नौजवान अद्भुत है और आप सभी में एक चीज समान है कि आप लोग राष्ट्र निर्माता हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जो भी देश आगे बढ़े हैं वो युद्ध से नहीं, बल्कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और कला एवं साहित्य के साथ आगे पहुंचे हैं। तार्किकता और न्याय को स्वीकार करने वाले समाज प्रगति करते हैं। आप छात्र, इस प्रगति में अग्रणी भूमिका रखते हैं।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने छात्रों के समक्ष दाखिले में मुश्किल और अधिक शुल्क जैसी आने वाली दिक्कतों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि युवाओं को वो पूरा सम्मान और आगे बढ़ने का दायरा मिले जिसके वे हकदार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको सहजता के साथ अवसर मिले, उसके लिए हम जो भी कर सकते हैं वो हम करेंगे। हम व्यवस्था में घर कर गए उस भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे जो आपको आगे बढ़ने से रोकता है।’’ 

गांधी ने कहा, ‘‘हमने ‘बेहतर भारत’ कदम की शुरुआत की है ताकि आपको अपनी बात रखने के लिए मंच मिल सके। आप अपने से जुड़े मुद्दों को रखिए और हम उनको राष्ट्रीय एजेंडे में शामिल करेंगे। आपकी चिंता हमारी चिंता है। आपकी प्राथमिकताएं कांग्रेस की प्राथमिकताएं हैं।’’ 

छात्रों के साथ विभिन्न मुद्दों पर संवाद एवं उनकी राय लेने के मकसद से एनएसयूआई द्वारा ‘बेहतर भारत’ पहल की शुरुआत की गई है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया