लाइव न्यूज़ :

राजस्थान से चमकेगी राहुल गांधी की किस्मत, साफ होगा प्रधानमंत्री बनने का रास्ता?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 3, 2018 08:31 IST

मोदी और शाह पर साधा निशाना कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा,''प्रधानमंत्री जी, भाजपा अध्यक्ष जिस तरह की बातें कर रहे हैं कि वह बहुत शर्मसार करने वाला है.

Open in App

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को भारी बहुमत मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि यहां से यह संदेश जाएगा कि देश का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजस्थान में हार सुनिश्चित देखकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कई अन्य नेता 'पाकिस्तान और हिंदू-मुसलमान' की बात कर रहे हैं.

पांडे ने कहा, ''राजस्थान का चुनाव देश की राजनीतिक दिशा तय करने वाला चुनाव है. इस चुनाव से यह संदेश जाएगा कि देश का नेतृत्व कौन सी पार्टी, कौन सी विचारधारा और कौन सा नेता करने जा रहा है.''

उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मानस बना रखा है. लोगों में कांग्रेस और इसके नेतृत्व को लेकर विश्वास है. मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव के नतीजों में यह साफ दिखेगा और कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा.

मोदी और शाह पर साधा निशाना कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा,''प्रधानमंत्री जी, भाजपा अध्यक्ष जिस तरह की बातें कर रहे हैं कि वह बहुत शर्मसार करने वाला है. हार तय देखकर बौखलाहट में भाजपा के लोग पाकिस्तान और हिंदू -मुसलमान की बातें कर रहे हैं.''

कांग्रेस के सामने भाजपा कहीं नहीं यह पूछने पर क्या पिछले कुछ दिनों में राजस्थान में भाजपा की स्थिति सुधरने की धारणा से वह सहमत हैं तो उन्होंने कहा, ''ऐसा कुछ नहीं है. कांग्रेस के सामने भाजपा कहीं नहीं है. लोग वसुंधरा राजे के कुशासन से मुक्ति पाने की तैयारी में हैं.''

इस सवाल पर कि क्या मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से कांग्रेस ज्यादा मजबूत होती, तो पांडे ने कहा कि ऐसा नहीं है. कांग्रेस की एक परंपरा है. चुनाव के बाद विधायकों की राय के आधार पर मुख्यमंत्री का फैसला होता है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं