लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, कांग्रेस पार्टी ने मनाया बेरोजगारी दिवस

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 17, 2021 14:29 IST

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71 वें जन्मदिन पर बधाई दी, जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस ने 17 सितंबर को 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस' के रूप में मनाया ।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाईकांग्रेस ने 17 सिंतबर को मनाया बेरोजगारी दिवस कांग्रेस श्रीनिवास बी वी ने कहा - देश का युवा आज सड़कों पर है

दिल्ली :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71 वें जन्मदिन पर बधाई दी, जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस ने 17 सितंबर को 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस' के रूप में मनाया । राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि  "जन्मदिन मुबारक हो, मोदी जी " । 

भारतीय युवा कांग्रेस ने इस दिन को 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया । इस दिन कांग्रेस की तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है । भारतीय युवा कांग्रेस का दावा है कि देश में बेरोजगारी दर महज एक साल में 2.4 फीसदी से बढ़कर 10.3 फीसदी हो गई है ।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा, "देश का युवा आज सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है ।" मोदी सरकार साल में 2 करोड़ नौकरियां देने के बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई लेकिन आज केंद्र सरकार रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह खामोश है । उन्होंने कहा कि 'सरकार बस झूठा प्रचार करके अपनी ब्रांडिंग में व्यस्त है' । 

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि पूरे भारत में बेरोजगारी की दर बढ़ गई है क्योंकि मोदी सरकार ने अपने 'दोस्तों' को लाभ पहुंचाने के लिए अन्य व्यवसायों पर "हमला" किया है । पार्टी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, "मोदी सरकार की नीति ने बेरोजगारी बढ़ाकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया है ।"

कांग्रेस ने एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट किया जिसमें आरोप लगाया गया कि कोरोनावायरस महामारी की अवधि के दौरान 'फर्जी समाचार' का प्रसार बढ़ गया क्योंकि मोदी सरकार की ऐसी नियत थी । कांग्रेस ने मोदी के जन्मदिन पर लिखा, "जब आपके पास अपनी उपलब्धियों के लिए दिखाने के लिए कुछ नहीं है, तो आपको कुछ करना होगा।" 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो