लाइव न्यूज़ :

लद्दाख, उत्तराखंड में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

By भाषा | Updated: October 3, 2021 14:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख और उत्तराखंड में कथित चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर रविवार को सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए रैलियों में की गई ‘56 इंच की छाती वाली’ टिप्पणी को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष किया।

उन्होंने लद्दाख और उत्तराखंड का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, “चीन प्लस पाकिस्तान प्लस ‘श्रीमान 56 इंच’ भारत की भूमि पर बढ़ते चीनी कब्जे के बराबर है।”

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के करीब 100 सैनिक 30 अगस्त को उत्तराखंड के बाराहोटी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को पार कर आ गए थे। घटना की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया था कि चीनी सैनिक कुछ घंटे बिताने के बाद इलाके से लौटे।

चीन के उल्लंघन पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई थी।

पूर्वी लद्दाख में कई इलाकों में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच जारी गतिरोध के बीच यह घटना हुई, हालांकि दोनों पक्षों ने दो संवेदनशील स्थानों से पीछे हटने का काम पूरा कर लिया है।

चीन ने इस क्षेत्र में एलएसी के आस-पास बुनियादी ढांचे के विकास को काफी बढ़ा लिया है।

भारत पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बाद लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी एलएसी पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है।

राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी लद्दाख में कथित चीनी घुसपैठ को लेकर सरकार पर हमले बोलती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग