लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लोकतंत्र और जनता के हित में जरूरी: रेवंत रेड्डी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 12:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस की कमान सौंपने की पैरवी करते हुए कहा है कि देश के लोकतंत्र और जनता के हित में यह जरूरी है क्योंकि राहुल एकमात्र ऐसे राष्ट्रीय नेता हैं जो पुरजोर ढंग से लोगों के मुद्दे उठा रहे हैं।

रेड्डी की इस टिप्पणी से कुछ दिनों पहले ही भारतीय युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था।

रेवंत रेड्डी ने बुधवार की शाम यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘केंद्र की मौजूदा सरकार जिस तरह देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट कर रही है, उससे कहीं न कहीं लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा हो गया है। लोकतंत्र के हित में और जनहित में भी यह जरूरी है कि सरकार के खिलाफ बुलंद आवाज उठाई जाए। यह बुलंद आवाज सिर्फ राहुल गांधी उठा रहे हैं।’’

उनके मुताबिक, ‘‘राहुल गांधी देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो डरते नहीं हैं। वह पुरजोर ढंग से जनता के मुद्दे उठाते हैं। उनका कांग्रेस अध्यक्ष बनना सिर्फ पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र एवं जनता के हित में भी जरूरी है।’’

रेड्डी ने बुधवार को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई नेताओं के साथ राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उनका कहना है कि राहुल गांधी के जल्द ही तेलंगाना का दौरा करने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल