राहुल गांधी ने रक्षाबन्धन पर प्रियंका गांधी को खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

By विनीत कुमार | Updated: August 22, 2021 13:32 IST2021-08-22T13:32:19+5:302021-08-22T13:32:19+5:30

रक्षाबन्धन के त्योहार के मौके पर राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला है।

Rahul Gandhi wishes Priyanka Gandhi on Raksha Bandhan shares photo on instagram | राहुल गांधी ने रक्षाबन्धन पर प्रियंका गांधी को खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

रक्षाबन्धन पर राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को दी शुभकामनाएं (फोटो- इंस्टाग्राम)

Highlightsराहुल गांधी ने कुछ खास तस्वीरें पोस्ट कर बहन प्रियंका गांधी को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं दी है।राहुल गांधी ने एक प्रकार का फोटो कोलाज सोशल मीडिया पर साझा किया और फॉलअर्स को भी शुभकामनाएं दी।राहुल गांधी ने तस्वीरों के साथ हिंदी में एक प्यारा सा मैसेज भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

नई दिल्ली: रक्षाबन्धन का त्योहार आज पूरा देश मना रहा है। हर साल इसे सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बहन प्रियंका गांधी को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी है। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरों के साथ प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने साथ ही इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स को भी रक्षाबन्धन की बधाई दी।

राहुल गांधी ने एक प्रकार का फोटो कोलाज सोशल मीडिया पर साझा किया। इसमें दो तस्वीरें शामिल हैं। इसमें एक तस्वीर तब की है जब राहुल और बहन प्रियंका बहुत छोटे थे। वहीं कोलाज में एक हाल की तस्वीर रखी गई है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन तस्वीरों के साथ हिंदी में एक प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया है। इसमें हिंदी में लिखा है, 'मेरी बहन के स्नेह व साथ के लिए मेरे जीवन में एक खास जगह है। हम एक दूसरे के दोस्त भी हैं और रक्षक भी।
आज रक्षाबंधन के अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएँ।'

इस पोस्ट को फिर प्रियंका गांधी ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। इससे पहले राहुल ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को ओणम की भी शुभकामनाएं दी। केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने लिखा, 'ओणम बराबरी और एकता के मिजाज को मनाने का तरीका है। ये केरल की विविधता का भी प्रतीक है। मुझे खुशी है कि मैंने इसे व्यक्तिगत तौर पर अनुभव किया है। आप सभी को ओणम की शुभकामनाएं।' 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को लोगों को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ‘संस्कृत दिवस’ की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की प्राचीन भाषा संस्कृत में ट्वीट भी किया। 

Web Title: Rahul Gandhi wishes Priyanka Gandhi on Raksha Bandhan shares photo on instagram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे