राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी, उन्हें निर्भीक एवं प्रतिभाशाली बताया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 13:51 IST2021-09-26T13:51:35+5:302021-09-26T13:51:35+5:30

Rahul Gandhi Wishes Former Prime Minister Manmohan Singh On His Birthday, Calls Him Fearless And Talented | राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी, उन्हें निर्भीक एवं प्रतिभाशाली बताया

राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी, उन्हें निर्भीक एवं प्रतिभाशाली बताया

नयी दिल्ली, 26 सितंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उन्हें देश के समक्ष मौजूद मुद्दों की बहुत अच्छी समझ है एवं उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।

राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में से एक सिंह रविवार को 89 साल के हो गए।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ एक दूरदृष्टा। एक समर्पित देशभक्त। अपनी बातों के पक्के। डॉ. मनमोहन सिंह आप ऐसे नेता हैं जिसका वाकई भारत हकदार है।’’

पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘ डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। कांग्रेस पार्टी एवं पूरे देश को आज एवं प्रतिदिन आपके योगदान पर गर्व होता है। आपने जो कुछ किया, उसके लिए आपको धन्यवाद।’’

कांग्रेस ने कहा कि वित्त मंत्री के पद से लेकर प्रधानमंत्री तक, यहां तक कि आज भी, भारत की प्रगति के प्रति सिंह की अटूट प्रतिबद्धता से हर भारतीय को अकल्पनीय लाभ हुआ है।

गांधी ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। वह निर्भीक एवं प्रतिभाशाली हैं तथा उनमें हमारे देश के समक्ष मौजूद मुद्दों की बहुत अच्छी समझ है। उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं उनकी (सिंह) अच्छी सेहत एवं खुशहाली की कामना करता हूं।’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं-- सचिन पायलट, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद आदि ने भी सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार के जनक समझे जाने वाले मशहूर अर्थशास्त्री सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul Gandhi Wishes Former Prime Minister Manmohan Singh On His Birthday, Calls Him Fearless And Talented

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे