लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने बाइडन और हैरिस को शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति और कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि अमेरिका में लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका को उसके लोकतंत्र के नए अध्याय की बधाई। राष्ट्रपति बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को शुभकामनाएं।’’

उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा ‘‘मैं आशा करता हूं कि हमारे सभी नेता 78 साल के जो बाइडन को देख रहे होंगे जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे हैं जिन्होंने बंटे हुए देश को एकजुट करने और उसकी आत्मा को बहाल करने का संकल्प लिया है।’’

उन्होंने यह भी ट्वीट किया, ‘‘मैं आशा करता हूं कि हमारे नेता कमला हैरिस को अमेरिका की उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए देख रहे होंगे और विविधिता और बहुलता की सीख ले रहे होंगे। यह भी उम्मीद करता हूं कि भारत अपनी विविधता और बहुलता का हमेशा जश्न मनाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो