लाइव न्यूज़ :

अमेठी के हर घर को सैनिटाइज कराएंगे राहुल गांधी

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:40 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 25 मई अर्से तक अमेठी से सांसद रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब जिले के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए हर घर को सैनिटाइज कराएंगे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने मंगलवार को बताया कि अमेठीवासियों को किसी भी तरह की मेडिकल समस्या न होने पाए, इसके लिए राहुल गांधी क्षेत्र के हर घर को सैनिटाइज कराएंगे।

सिंघल ने बताया कि इसके लिए 10 हजार लीटर सैनीटाईजर जल्द ही अमेठी भेजा जाएगा और सैनिटाइजेशन कार्य के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है

उन्होंने बताया कि राहुल इससे पहले 21 मई को पांच ऑक्सीजन सांद्रक और 20 ऑक्सीजन सिलेंडर भेज चुके हैं वहीं आज 15 सांद्रक भेजे हैं।

गौरतलब है कि अमेठी से तीन बार सांसद रहे राहुल गांधी को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। राहुल अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़े थे जहां उन्होंने जीत दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू