लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल पर बोला हमला, कहा- फर्जी गांधी कांग्रेस को खत्म करने का महात्मा गांधी का सपना पूरा करेंगे

By भाषा | Updated: July 11, 2019 19:48 IST

शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ कांग्रेस अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैंने सुना है कि जब जहाज डूबता है तो, उसका कप्तान आखिर तक जहाज को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन यहां तो कप्तान ही जहाज से कूद गया।’’

Open in App

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को ‘फर्जी’ गांधी बताते हुए तंज कसा कि वह असल गांधी यानी महात्मा गांधी के कांग्रेस को खत्म करने के सपने को पूरा करेंगे। चौहान ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद से उनका इस्तीफा डूबते जहाज से कप्तान के भागने के समान है।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ कांग्रेस अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैंने सुना है कि जब जहाज डूबता है तो, उसका कप्तान आखिर तक जहाज को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन यहां तो कप्तान ही जहाज से कूद गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता के तत्काल बाद कहा था कि कांग्रेस का मकसद आज़ादी हासिल करना था और इसे अब भंग कर देना चाहिए।’’

चौहान ने कहा, ‘‘ मेरे ख्याल से गांधी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी यही कहा था। अब फर्जी गांधी निश्चित रूप से असली गांधी का सपना पूरा करेंगे और कांग्रेस को खत्म करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाने में वक्त जाया नहीं किया बल्कि सदस्यता अभियान के जरिए संगठन का विस्तार करने में जुट गई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ यह सिर्फ चुनावी बढ़त नहीं है। भाजपा चुनाव उन्मुख पार्टी नहीं है। हम संगठन के विस्तार पर काम कर रहे हैं जबकि कांग्रेस जैसी पार्टियां वेंटिलेटर पर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब कोई खुदाई करता है और कड़ी मेहनत करता है तो उस पार्टी (कांग्रेस) का अध्यक्ष काम से गायब होता है।’’

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘कांग्रेस में ऐसा कोई नहीं है जो संकट का समाधान कर सके। कांग्रेस विधायक किसके पास जाएंगे क्योंकि उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है?’’ 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं