लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी आज झारखंड के दौरे पर, रैली में झामुमो, झाविमो, राजद के नेता भी होंगे शामिल

By भाषा | Updated: March 2, 2019 05:15 IST

झारखंड कांग्रेस के मीडिया सेल के प्रमुख राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को यहां बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी की रैली के लिए राज्य में उनके गठबंधन सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मोरहाबादी मैदान में आज प्रस्तावित रैली में झारखंड विकास मोर्चा (प्र) के मुखिया बाबूलाल मरांडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता स्टीफन मरांडी भी शामिल होंगे। 

झारखंड कांग्रेस के मीडिया सेल के प्रमुख राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को यहां बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी की रैली के लिए राज्य में उनके गठबंधन सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झाविमो के अध्यक्ष बाबूलाल और झामुमो की ओर से उसके वरिष्ठ नेता स्टीफन ने रैली में शामिल होने की पुष्टि की है।

ठाकुर ने बताया कि रैली में राजद के भी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे लेकिन राजद की ओर से रैली में कौन आयेगा इसकी अभी सूचना नहीं मिली है। झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के रैली में न पहुंचने के बारे में पूछे गये सवाल पर ठाकुर ने कहा कि हेमंत झामुमो के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शनिवार साहिबगंज में हैं, लिहाजा वह रैली में नहीं आ सकेंगे। वर्ष 2014 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस नेता की झारखंड में यह पहली जनसभा होगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी यहां चारा घोटाले में सजा पाने के बाद न्यायिक हिरासत में मौजूद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात करेंगे, कांग्रेसी नेता ने कहा, ‘‘अभी इसकी कोई संभावना नहीं है।’’ झारखंड में जनवरी में भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाते हुए कांग्रेस, झामुमो, झाविमो एवं राजद ने घोषणा की थी कि उनके बीच महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने पर सहमति बन गयी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया