लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में खीर भवानी मंदिर गए

By भाषा | Updated: August 10, 2021 10:26 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 अगस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में खीर भवानी मंदिर के दर्शन किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राहुल गांधी सोमवार को दो दिवसीय दौर पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे।

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी आज तड़के मध्य कश्मीर जिले के तुल्लामुल्ला इलाके में स्थित मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांधी के साथ पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक निजी दौरा था। राहुल जी मंदिर के दर्शन करना चाहते थे।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए कई पार्टी नेता और समर्थक मंदिर परिसर के बाहर इंतजार कर रहे थे। गांधी डल झील के किनारे स्थित दरगाह हजरतबल भी जाएंगे।

कांग्रेस सांसद सोमवार की शाम यहां एक होटल में, जम्मू-कश्मीर की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बेटे की शादी के ‘रिसेप्शन’ में भी शामिल हुए थे। मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे वह एमए रोड पर पार्टी के मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ वह पार्टी कार्यालय में पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी करेंगे।’’ गांधी मंगलवार शाम तक दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया