पेट्रोल-डीजल और LPG की बढ़ती कीमतों पर राहुल गांधी बोले- मोदी माया का ऐसा पड़ा प्रभाव, बस जुमलों का ही गिरा है भाव
By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 1, 2021 20:39 IST2021-07-01T19:21:46+5:302021-07-01T20:39:48+5:30
कोविड संबंधी प्रतिबंधों के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, बल्कि इसकी असली वजह पेट्रोलियम उत्पादों के ऊंचे दाम हैं।

सरकार देश में उपलब्ध संसाधनों तथा धन को ध्यान में रखते हुए एक उचित राशि तय कर सकती है।
नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी माया का ऐसा पड़ा प्रभाव, बस जुमलों का ही गिरा है भाव। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ कोविड संबंधी प्रतिबंधों के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, बल्कि इसकी असली वजह पेट्रोलियम उत्पादों के ऊंचे दाम हैं।
मोदी माया का ऐसा पड़ा प्रभाव
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 1, 2021
बस जुमलों का ही गिरा है भाव।#LPGPriceHikepic.twitter.com/lyGqBV2SAB
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए लंबी-असुविधाजनक कतारों की वजह सिर्फ़ कोविड प्रतिबंध नहीं हैं। असली वजह जानने के लिए अपने शहर में पेट्रोल-डीज़ल के दाम देखें।’’ कांग्रेस पिछले कुछ महीनों से सरकार पर लगातार आरोप लगा रही है कि वह पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर हर साल लाखों रुपये कमा रही है।
लेकिन कोविड संकट के समय आम लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए कदम नहीं उठा रही है। उल्लेखनीय है कि देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक और डीजल की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है।
न्यायालय ने मोदी सरकार को गलती सुधारने का मौका दिया: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को आर्थिक मदद देने संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश को लेकर बुधवार को दावा किया कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने नरेंद्र मोदी सरकार को अपनी गलती सुधारने का मौका दिया है।
SC ने मोदी सरकार को ग़लती सुधारने का मौक़ा दिया है। कम से कम अब सरकार को मुआवज़े की सही राशि तय करके पीड़ितों को राहत देनी चाहिए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 30, 2021
ये सही दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है। pic.twitter.com/AmUjyaU9k2
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने मोदी सरकार को ग़लती सुधारने का मौक़ा दिया है। कम से कम अब सरकार को मुआवज़े की सही राशि तय करके पीड़ितों को राहत देनी चाहिए। ये सही दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है।’’