लाइव न्यूज़ :

केरल: राहुल गांधी आज वायनाड में, रोड शो के जरिए जताएंगे लोगों का आभार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2019 08:37 IST

राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट के साथ ही वायनाड से चुनावी मैदान में उतरे थे। अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने वायनाड में भाकपा उम्मीदवार पी पी सुनीर को 4.31 लाख वोट के अंतर से हराया। राहुल गांधी राज्य में रिकार्ड अंतर से जीते हैं।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी क्षेत्र के मतदाताओं का आभार प्रकट करने के लिए आज वायनाड जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी गई थी कि वह सात और आठ जून को वायनाड का दौरा करेंगे। चुनाव जीतने के बाद यह उनका पहला वायनाड दौरा होगा। गांधी इस बार दो लोकसभा सीटों अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़े थे। अमेठी से भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने उन्हें हरा दिया। वायनाड में राहुल गांधी रोड भी करेंगे।

राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट के साथ ही वायनाड से चुनावी मैदान में उतरे थे। अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक राहुल ने वायनाड में भाकपा उम्मीदवार पी पी सुनीर को 4.31 लाख वोट के अंतर से हराया। राहुल गांधी राज्य में रिकार्ड अंतर से जीते हैं। भाजपा नीत राजग उम्मीदवार तुषार वेलापल्ली 78,000 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। राहुल अपने परिवार के पारंपरिक गढ़ अमेठी में चुनाव हार गए। वहां पर भाजपा की स्मृति ईरानी ने उन्हें हराया ।

टॅग्स :राहुल गांधीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया