लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी 30 अक्टूबर को गोवा की यात्रा करेंगे

By भाषा | Updated: October 26, 2021 15:29 IST

Open in App

पणजी, 26 अक्टूबर गोवा में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 30 अक्टूबर को एक दिन के दौरे पर यहां आएंगे। कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रमुख गिरीश चोडनकर ने यह जानकारी दी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान यहां के पास बम्बोलिम में एसपीएम स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार, राहुल गांधी 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे यहां पहुंचेंगे और उसके बाद वह डोना पाउला में अंतरराष्ट्रीय केंद्र में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

राहुल की यात्रा महत्व रखती है क्योंकि कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटी है।

साल 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 40 सदस्यीय सदन में सबसे अधिक 17 सीटें जीती थीं जबकि मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी को 13 सीटों पर ही कामयाबी मिल सकी थी। लेकिन भाजपा क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने में सफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह