राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी में कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे

By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:50 IST2021-02-15T17:50:23+5:302021-02-15T17:50:23+5:30

Rahul Gandhi to start Congress election campaign in Puducherry on 17 February | राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी में कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे

राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी में कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे

पुडुचेरी, 15 फरवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी का दौरा करेंगे, जहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाला है।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बताया कि राहुल गांधी सोलाई नगर में मछुआरों को संबोधित करेंगे और फिर यहां के भारतीदासन गवर्नमेंट महिला कॉलेज में छात्राओं के साथ संवाद करेंगे।

उन्होंने बताया कि छात्राओं ने ईमेल भेजकर आग्रह किया था कि अपने पुडुचेरी प्रवास के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उन्हें संबोधित करें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्राओं से संवाद के बाद राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से आयोजित एक जनसभा में शामिल होंगे।

नारायणसामी ने कहा कि कांग्रेस इस केंद्रशासित प्रदेश में द्रमुक और अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

पुडुचेरी में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul Gandhi to start Congress election campaign in Puducherry on 17 February

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे