लाइव न्यूज़ :

देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ रैली करेंगे राहुल गांधी, पहली सभा 28 जनवरी को जयपुर में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 19:47 IST

कांग्रेस आलाकमान द्वारा कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार व संगठन के बीच तालमेल के समन्वय समिति के गठित किए जाने पर उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि एआईसीसी ने यह बहुत सोच समझकर कदम उठाया है ताकि संगठन व सरकार मिलकर काम करें और अगर कहीं संवादहीनता की स्थिति आए तो वह भी खत्म हो।”

Open in App
ठळक मुद्दे28 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। 23 जनवरी को यहां सभी विधायकों, मंत्रियों, प्रदेश कांग्रेस समिति सदस्यों व जिलाध्यक्षों की बैठक होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए देश भर में रैलियां करेंगी। ऐसी पहली रैली 28 जनवरी को जयपुर में होगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने यहां संवाददाताओं को बताया, “28 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीराजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। यह रैली देश में संदेश देगी।”

उन्होंने कहा आम लोगों की रोजीरोटी से जुड़े देश के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए राहुल गांधी राजस्थान के बाद अलग अलग राज्यों में ऐसी सभाएं व रैली करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस संबंध में 23 जनवरी को यहां सभी विधायकों, मंत्रियों, प्रदेश कांग्रेस समिति सदस्यों व जिलाध्यक्षों की बैठक होगी।

पायलट ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जनहित से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है, बल्कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे कानून पारित किए जा रहे हैं, जिनका देश भर में विरोध हो रहा है।

राज्य सरकारों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू किए जाने की अनिवार्यता संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने बहुमत के आधार पर एक विधेयक को पारित कर कानून बनाया है। वो इस देश का कानून बन चुका है, लेकिन इसके बाद भी यह आजादी सभी को है कि उस पर अपना मत प्रकट करें। कोई समर्थन है कोई विरोध में है।”

कांग्रेस आलाकमान द्वारा कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार व संगठन के बीच तालमेल के समन्वय समिति के गठित किए जाने पर उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि एआईसीसी ने यह बहुत सोच समझकर कदम उठाया है ताकि संगठन व सरकार मिलकर काम करें और अगर कहीं संवादहीनता की स्थिति आए तो वह भी खत्म हो।”

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बने लगभग एक साल हो चुका है और “एक साल में जनघोषणा पत्र के वादों को पूरा करने के लिए सरकार ने पूरी ताकत से काम किया है और शेष बचे चार साल में सभी वादों को हम पूरा करेंगे।”

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीराजस्थानसचिन पायलटअशोक गहलोतप्रियंका गांधीकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह